लातूर क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित गुटखा जब्त कर वाहन समेत 12 लाख 54 हजार माल किया बरामद

क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है, साथ ही वाहन समेत 12 लाख 54 हजार माल बरामद कर लिया। गुटखा की तस्करी करने वाले पर शिकंजा कसा गया है।

लातूर क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित गुटखा जब्त कर वाहन समेत 12 लाख 54 हजार माल किया बरामद

लातूर - क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है, साथ ही वाहन समेत 12 लाख 54 हजार माल बरामद कर लिया। गुटखा की तस्करी करने वाले पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस अधीक्षक सोमय मुंडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय देवरे के मार्गदर्शन में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए 1 मई से अभियान छेड़ रहा है। जिसके बाद से पूरे जिले में कार्रवाई की जा रही है, ताजा मामले में 13 मई को स्थानीय अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि एक शख्स प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री कर रहा है, जो कार में गुटखा भर कर लाता है।

इस सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकले के मार्गदर्शन में टीम तैयार की गई। टीम ने 13 मई की शाम करीब 4 बजे हाशमी नगर क्षेत्र में छापा मारकर 2 लाख 54 हजार 705 रूपये का गुटखा जब्त कर लिया। साथ ही कार अपने कब्जे में ली। आरोपी आसिफ महबूब सैयद, निवासी हाशमी नगर, औसा जिला लातूर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमय मुंडे, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय देवरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजीव मिरकले के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी संजय कांबले, अर्जुन राजपूत, रियाज सौदागर, दीनानाथ देवकते, राहुल कांबले और नितिन कठारे के सहयोग से की गई है।